Showing posts with label morning. Show all posts
Showing posts with label morning. Show all posts
Thursday, June 16, 2011
Saturday, February 12, 2011
सूरज!

स्याह रंग रात का
गहरा रहा है
भरता जा रहा है
बीज पूर्णता के
अंगड़ाता
कसमसाता
हौले से गुदगुदा रहा है
उसकी कोख में
एक आईना उभर आ रहा है
उसकी भीनी रौशनी में
नया जनम खिल रहा है!
Wednesday, September 1, 2010
सूरज दादा!

देखो, पूरब की ओर
हो रही है मधुर भोर
सूरज दादा आते है
अँधेरा दूर भगाते है!
उजाला किरणों का फैला कर
हम सबको जगाते है!
नया दिन और एक नई शुरुआत
याद रखना तुम इतनी सी बात
रोज़ हमें यही सिखलाते है!
Friday, August 6, 2010
हर सुबह!

चुनती हूँ हर सुबह
अनाज में से कंकर
वही जो मुंह का
स्वाद बिगाड़ देते है!
बीनती हूँ हर सुबह
जीवन राह में उभरे पत्थर
वही जो उखाड़ फेकने के बाद भी
देर तक चुभते है!
Sunday, July 4, 2010
Lazy Saturday Here, Again!

Chirped birds and sunlight kissed and woke me up. Eyes still shut, I visualized my mornings when I was a small girl. Carefree and beautiful days, no worries of hurdles and pays! Today, I have sand dunes for my life. Today, I’ll paint these dunes with colors of my memories!
This thought opened my eyes wide!
Labels:
55 words fiction,
morning,
My Life,
short stories
Subscribe to:
Posts (Atom)






