"A bi-lingual platform to express free ideas, thoughts and opinions generated from an alert and thoughtful mind."
Showing posts with label terrorism. Show all posts
Showing posts with label terrorism. Show all posts

Monday, November 26, 2012

बाहर तब रात थी !




बाहर तब रात थी 
ऊँघती आँखों से हमने देखा था
सरसराते कानों से क्या कुछ ना सुना था 
कपकपाते गले पर तो ताला ही जड़ा था 
कलेजा हाथो में समेटे कितना सहा था 

बाहर तब रात थी 
समुन्दर  भी सकुचाया था अपने आप में सिमटता
आँसू  बहा रहा था 
कौंधती रौशनी के बवंडर 
इंसानी खून की होली का वक़्त आया था 

बाहर तब रात थी 
सूनी हर आँख थी
अपनों के साथ छूटे 
वारिस और चिराग बुझते 
असहाय, विवस  सब लुटते 

बाहर तब रात थी 
फैलती आग की लपटों के कोहरे 
मौत लायी थी तडके भी सवेरे
मानवता की पुकार 
चीख रही थी हर बार 

बाहर तब रात थी 
उजड़ी हर शाख थी
खून के छीटों से सनी 
गोलिया और धमाको से गूंजती 
कोसती, गुज़रती ना भूलने वाली 
मनहूस वही रात थी!


Friday, July 15, 2011

मुझे लड़ना है तुमसे !

Terrorism, Terrorist, Terrorism in India, Mumbai Attacks















मुझे लड़ना है तुमसे 
हाँ आज उलझना है तुमसे
कितनो की जाने ली है तुमने 
कितने ही घरो को उजाडा है तुमने

मौन खड़ी अब ना सहूंगी 
आगे बढ़ तुमसे लडूंगी!

जानती हूँ, तैयार नहीं मैं 
मानती हूँ, कमज़ोर नहीं मैं
ढृढ़ निश्चय के साथ 
निरंतर बढ़ूंगी
आँखें मिला सामना करुँगी 
यही खड़ी तुमसे लडूंगी!

तुम हो मौत के सौदागर 
क्या मिला खून-खराबा फैला कर 
क्या मिली शान्ति चिराग बुझा कर?
सवालो के दायरे में 
अब ना घुटूंगी
ज्यादती अब ना सहूंगी
आगे बढ़ तुमसे लडूंगी!

Terroris

Thursday, July 14, 2011

Terror Strikes Again!

Stop Terrorism!

Sunday, May 16, 2010

Are You Responsible? -- A 55 Words Fiction!




“You are irresponsible!”

Again and again, I hear these words!

I ask my parents, are you responsible?

I ask my teachers, are you responsible?

I ask my neighbors, are you responsible?

I ask politicians, are you responsible?

I ask our society, are you responsible?

I ask countrymen, are you responsible?

How can I be?…Responsible!

Friday, May 7, 2010

A Haiku Collection - Hathyaare, Maut ka Samaan! (हाइकू संकलन - हत्यारे, मौत का सामान!)




हत्यारे
रोये बच्चे
आवाज़े खो गयी!

हत्यारे
सूनी औरतें
सिन्दूरी से कोरी कर गए!

हत्यारे
खिल रहे थे फूल
नज़र लग गयी!

हत्यारे
माँ तुझे बुलाये
यादें धुंधला गयी!




A Haiku Collection - Hathyaare, Maut ka Samaan!

Hathyaare
Roye bachche
Aawaze kho gayi!

Hathyaare
Suni auratein
Sindoori se kori kar gaye!

Hathyaare
Khil rahe the phool
Nazar lag gayi!

Hathyaare
Maa tujhe bulaye
Yaadein dhundhla gayi!


Tuesday, May 4, 2010

Aatankwadi Ka Ant (आतंकवादी का अंत)



सूरज की प्रथम किरणों के साथ ही
उसने अपनी आँखें खोली
बाहर निकल नीले फैले आसमान को देख
वह मुस्काया, शायद आसमान से मिलन को आतुर था!

इतने सालो में जो
वह जो अपने आप को भूल गया था
वही उसकी आँखों में उतर आया था
संभल कर, अपने आप को समेट कर
अपने हथियार उठा वह चला
आखिरी पड़ाव को…हाँ, अंत से मिलन को चला!

आसमान को देख इतराता
क्यूंकि, उसको अपने अंत का पूरा आभास था
मुड कर, नज़रे इधर-उधर दौड़ा कर
उसने अपना आखिरी सलाम कहा!

ना कोई शिकन
ना कोई थकान
ना ही दर्द
ना ही पछतावा
आखिर किस बात क्या?
मन में जन्नत जाने का उसको नाज़ था!

आँखें बंद कर
बीते दिनों को याद कर
उसने अपने आप को तैयार किया!
अचानक एक धमाका हुआ
लाशें गिरने लगी
धड़ कटने लगे

वही-कही वह भी गिर गया
उसकी आत्मा उसे छोड़ जाने लगी
धुंधलाई आँखें से वह निहार रहा था
शायद, अपने झूठे जीवन के बोझ तले दबा रहा था!
कराह रहा था, जीवन से पल-पल दूर हो रहा था!





Aatankwadi Ka Ant

Suraj ki pratham kirano ke saath hi
Usne apni aankhein kholi
Baahar nikal neele faile aasman ko dekh
Wah muskaya, shayad aasman se milan ko aatur tha!

Itne saalo mein jo
Wah apne aap ko bhul gaya tha
Wahi uski aankhon mein uttar aaya tha
Sambhal kar, apne aap ko samet kar
Apne hatiyaar utha wah chalaa
Aakhiri padav ko…haan ant se milan ko chala!

Aasman ko dekh itrata
Kyunki, usko apne ant ka pura aabhas tha
Mud kar, nazare idhar-udhar dauda ke
Usne apna aakhiri salaam kaha!

Na koi sikan
Na koi thakaan
Na hi dard
Na hi pachhtava
Aakhir kis baat kya?
Man mein jannat jaane ka usko naaz tha!

Aankhein band kar
Beete dino ko yaad kar
Usne apne aap ko taiyyar kiya

Achanak ek dhamaka hua
Laashein girne lagi
Dhadh katne lage

Wahi-kahi wah bhi gir gaya
Uski aatma use chod jaane lagi
Dhundhalayi aankhein se wah nihar raha tha
Shyad, apne jhute jeevan ke bhoj tale daba raha tha!
Karah raha tha, jeevan se pal-pal dur ho raha tha!