"A bi-lingual platform to express free ideas, thoughts and opinions generated from an alert and thoughtful mind."

Tuesday, March 9, 2010

Meri Subah (मेरी सुबह!)



मुस्कुराती सुबह
खिलखिलाती सुबह

दरवाज़े की घंटी जो बजने लगी
अंगड़ाई मेरी तब टूटने लगी
उंघती आँखें
सिकुड़ती भौवे
बिखरे मेरे बाल
सीधी कैसे होगी मेरी चाल!

अनमना बन
अलसाए मेरा तन
हवा में घुली
चाय की चुस्की की महक
बाहर मानो चिड़िया रही चहक

हौले से आई मम्मी की आवाज़
उठाना नही है तुझे क्या आज?
झुन्झुलाई
चली मैं देखने
सुबह की तरुनाई
कैसी खिली करके साज-सिंगार!




Meri Subah!

Musuraati subah
Khilkhilati subah

Darwaze ki ghanti jo bajne lagi
Angdai meri tab tutne lagi
Unghti aankhein
Sikudhi bhauwe
Bikhre mere baal
seedhi nhi hai meri chal!

Anmana ban
Alsaaye mera tan
Hawa mein ghuli
Chai ki chuski ki mehak
Jaise, chidiya rahi chahek

Halue se aayi mummy ki awaz
Uthna nhi hai kya aaj
Jhunjhulaaye
Chali main dekhne
Subah ki tarunai
Kaisi khili kar ke saaj-singaar!


Monday, March 8, 2010

Pratigya, Apni Beti Se! (प्रतिज्ञा, अपनी बेटी से!)



जन्म लेते ही मैं कोसी गयी
ताने सुना-सुना के मैं पोसी गयी
लड़कपन में ही मैं दूल्हे को सौपी गयी
तिरस्कार और अपमान मैं चुप-चाप सहती गयी
शिकायत क्या करू, यह मैं सोचती नहीं
क्यूंकि,
मेरा जीवन जीने आई है एक परी
बातें ना सुनने दूंगी उसको मैं खरी
वह ना जियेगी जीवन डरी-डरी
थामे शिक्षा की डोर उड़ जाएगी उस और
उच्चे आसमान पर, जहाँ से निकलती है भोर

प्रतिज्ञा की मैंने
अत्याचार ना अब मुझे सहने
अँधेरा ना दूंगी मैं अब घिरने
बिखेरुंगी नयी रौशनी की किरणे!




Pratigya, Apni Beti Se!

Janm lete ki main kosi gayi
Taane suna-suna ke main posi gayi
Ladakpan mein hi main dulhe ko soupi gayi
Tiraskaar aur apmaan main chup-chaap sehti gayi
Shikayat kya karu, yeh main sochti nahi
Kyunki
Mera jeevan jeene aayi hai ek pari
Baatein na sun ne dungi usko main khari
Wah na jeeyegi jeevan dari-dari
Thame shiksha ki dor udd jayegi us or
Uche aasman par, jahan se nikalti hai bhor

Pratigya ki maine
Atyachaar na ab mujhe sehne
Andhera na dungi main ab ghirne
Bhikherungi nayi roushani ki kirane!


Sunday, March 7, 2010

Christian the Lion

Love Knows No Limit and Friendship lasts lifetime!

Enjoy watching the video!!!




http://www.youtube.com/watch?v=B0G_ZuBGD-0

Saturday, March 6, 2010

हाय! बाघिन माँ का आँचल खो गया!



वह घुफा के द्वार पर निशब्द खड़ी थी
जहाँ से सारा वातावरण
धुन्धलाये शीशे की तरह
नग्न दिखलाई पड़ रहा था!

चन्द्रमा की उजली किरण में
उसके शरीर की आभा
और भी दमक रही थी!
परन्तु,
उसकी आँखों में भरा दर्द
झलक-झलक कर उस सुने वातावरण को दुखमय बना रहा था!

हौले से वह अपने गर्भ को सहला रही थी
दुःख और पीड़ा से मचल भी रही थी
आँखों का तेज़ अब निस्तेज हो चला था
रात की कालिमा गहराती चली थी

गर्भ के हिल्लोरे
जब बहुत जोर मारे
एक नन्हा शावक
आ गया द्वारे!

मृत रात में जब बूँदें भी पड़ी है बेजान
किसको होगा उसका और शावक का ध्यान
अपनी पीड़ा भुला
देखने लगी क्या उसके गर्भ का फूल खिला?
जो उसके पंजो के बीच
छुपा, सुस्ता रहा था !

प्यार से वह अपने
नवजात शिशु के कोमल शरीर को
चाट-चाट कर साफ़ करने लगी
मानो, उसको पुचकारने लगी तब
बेटे, जीवन को महसूस करो
अपनी माँ की तपस्या फलीभूत करो!

हिलाया, दुलाया
शावक फिर भी रहा मौन
हाय, एक और जीवन का अंत
फर्क अब क्या पड़े
अगर रात के बाद आ भी जाए बसंत!

काली बीती जाए यह रात
खोते जाए जज़्बात
बाघिन माँ खड़ी घुफा के द्वारे
रास्ता ताके, जाने कौन सी दिशा बहे यह बयार!

Friday, March 5, 2010

जल होता विलोप , रोको!



जल ही जीवन
खिलाये सुमन
भरमाये पवन
लुप्त हो रहा चमन!

आँखों में बसा
सरकारी फाइल्स में घुटा
बाहर दुनिया दो बूँद को तरसे
प्रसाशन क्यूँ बैठा आँखें मूंदें!

हम और तुम ही
ज़िम्मेदार इसके
आवाज़ जो ना उठाई आज
बस आँखों से ही मिलता रहेगा इसका स्वाद!


Wednesday, March 3, 2010

Global Warming! (ग्लोबल वार्मिंग)



हाँ, मैंने बादल को रोते देखा है
धरा पर आग बरसते देखा है
पर्वत की चोटी को पिघलते देखा है
सागर की अंगड़ाई को प्रकोप में बदलते देखा है
पत्तो की हरियाली खोते देखा है
रंगीन सपनो को धुंधलाते देखा है
हसते बच्चो को बिलख-बिलख के रोते देखा है
क्यूंकि, मैंने प्रकृति को यूँ झुलसते देखा है!




Global Warming!

Haan, maine badal ko rote dekha hai
Dhara par aag baraste dekha hai!
Parvat ki choti ko pighalte dekha hai
Sagar ki angdai ko prakop mein badalte dekha hai
Patto ki haryali khote dekha hai
Rangeen sapko ko dhundhalate dekha hai
Haste bachcho ko bilakh-bilakh ke rote dekha hai
Kyunki, maine prakriti ko yun jhulaste dekha hai!


Tuesday, March 2, 2010

Aasmani Rang! (आसमानी रंग)



आसमान में इतने है रंग
रहे हर कदम सब संग-संग

जिनका अर्थ समझना है मुश्किल
दिल क्यूँ ढूंढे अब मंजिल

व्यर्थ तू नहीं, कहे मेरा मन
चुन तू अपने रंग, चाहे हो राह जटिल!




Aasmani Rang!

Aasmaan mein itne hai rang
Rahe har kadam sab sang-sang

Jinka arth samjhna hai mushkil
Dil kyun dhundhe ab manzil

Vyarth tu nahi, kahe mera man
Chun tu apne rang, chahe ho raah jatil!