"A bi-lingual platform to express free ideas, thoughts and opinions generated from an alert and thoughtful mind."
Showing posts with label sun. Show all posts
Showing posts with label sun. Show all posts

Saturday, February 12, 2011

सूरज!



स्याह रंग रात का
गहरा रहा है
भरता जा रहा है
बीज पूर्णता के
अंगड़ाता
कसमसाता
हौले से गुदगुदा रहा है
उसकी कोख में
एक आईना उभर आ रहा है
उसकी भीनी रौशनी में
नया जनम खिल रहा है!

Wednesday, September 1, 2010

सूरज दादा!





देखो, पूरब की ओर
हो रही है मधुर भोर
सूरज दादा आते है
अँधेरा दूर भगाते है!
उजाला किरणों का फैला कर
हम सबको जगाते है!
नया दिन और एक नई शुरुआत
याद रखना तुम इतनी सी बात
रोज़ हमें यही सिखलाते है!