"A bi-lingual platform to express free ideas, thoughts and opinions generated from an alert and thoughtful mind."
Showing posts with label woman. Show all posts
Showing posts with label woman. Show all posts

Thursday, July 7, 2011

इंतज़ार

 












सुबह तुम जाते हो 
शाम को लौट आते हो
बीच में रहता है  इंतज़ार

अदभुत् अनोखा  इंतज़ार
इंतज़ार  आस  का
तुम्हारे आभास का
हमारे साथ का
अपने विश्वास का

अच्छा लगता है  इंतज़ार
हमेशा करुँगी
ऐसे ही इंतज़ार !


Monday, June 27, 2011

कारण


लड़ते-लड़ते जब थक गए
बहते-बहते आंसू अब सूख चुके
कहते-कहते अब रुक चुके
सर उठा के मैंने पूछा
क्यूँ लड़ पड़े थे
कुछ याद है तुम्हे?

आँखें झुका के
मुँह मोड़ के
तुमने धीरे से कहा
ठीक से नहीं…
और तुम्हे?

Wednesday, May 25, 2011

बहुत दूर छोड़ आई हूँ !




बहुत दूर छोड़ आई हूँ
अनमने मन की विवशता
शब्दो की सरलता
पुकारती मुझे
स्याही की पवित्रता
प्रवाह भरी
भावना की सबलता
उंगलियों में बसी
उलझाती मुझे
लौटा लाती है
वही से
जहाँ छोड़ आई हूँ मैं
अपने जीवन की नीरसता
संग ले आई
एक मीठी सी कविता!

Wednesday, February 9, 2011

मन अकेला!




मन अकेला
मुरझा गया

अधखिला यौवन
समय से पहले ही सिमट गया

टीस सहता रहा
मोमबती की बाती समान जलता गया

परछाई बन बहुत दूर तक चला
शायद खुद में ही खोता गया

अकेला मन
हर रोज़ मरता गया!

Monday, December 20, 2010

A Love Story!




Met accidentally, spoke rudely, behaved badly, hated most importantly, fought with spirited high, laughed carelessly, made fun extremely, thought profoundly, listened carefully, spoke openly, trusted blindly, waited eagerly, touched internally, hands folded with firm closeness, eyes on you I rejoice and become a shy. Truly, madly, deeply, why I loved you? Dear mice!

I am Sold!




When heart melts
Heartbeats crack
Eyes filled
Hands shiver
Legs silent
Face lost radiance
Mind goes numb
Veins go cold
Words no longer bold
Have nothing, everything just sold!

Monday, October 18, 2010

मेरी सीमा




मेरे कंगन मेरी सीमा दिखाते है
उनकी गोलाई के घेरे में ही
मेरे साँसों की लडिया बंधी है
जो मैंने इसको पार करने की सोची
निशब्दता मुझे डस लेगी
खालीपन मुझ पर हावी होगा
फिर वो तय करेंगे,
मेरी नई सीमा क्या है?

Friday, September 10, 2010

ज़िन्दगी!




1. भूख का टुकड़ा ले के
रगडती चली जा रही है
हाय, ज़िन्दगी बढ़ी चली जा रही है!

2. एक पुल लटका हुआ है
इधर झूठ क्षणभंगूर काया पर चमक रहा है
उधर सच दमकती मुस्कान लिए मेरे होठों पर सजा है!

3. ज़िन्दगी और क्या है?
मेरे आस पास में सजे रंग ही तो है!
बारी-बारी सभी रंग एक दूसरे पर हावी होते है
पर निष्कर्ष कोरा ही रहता है!

4. शब्दों का फेर है
हर काम में थोड़ी देर है
ज़िन्दगी फिर भी
अंधेर नहीं, सिर्फ सवेर है!

5. तुमसे ज़िन्दगी है
तुम ज़िन्दगी से नहीं
क्यूँ ना, तुम रोज़ नया बहाना ढुंढ़ो
मुस्कुराने का!

Wednesday, July 21, 2010

यादें!




1. तुम्हे सोचना याद है?
या तुम्हे ना सोच के घुटना?
याद आखिर क्या बला है?

2. धुंधलाती तस्वीरे
मुस्कुराते चेहरे
खो कर भी जीवंत है
मेरी यादों में!

3. बैठे-बैठे
रुला गया बस एक नाम तुम्हारा
यादों की डोर
टूट के भी नहीं टूटती ना?

4. यादें ही सौतन और सखी
तड़पते मन को डसती जाती है
दूजे ही पल, मीठी बातों का आभास करा अपना बना लेती है!

5. तुमसे मेरी यादें है
या तुम मेरी यादों का हिस्सा हो
इस चक्रव्यूह में ही तो
मेरी ज़िन्दगी अटकी पड़ी है!

Monday, July 12, 2010

WISH!




W ild, unmeasured and undefined
I n this phoney world
S ilence has a few words
H ardly people understand!


Monday, July 5, 2010

Some Random Thoughts on Creativity!




The sense of creativity flows within me or I am wandering into the world of new thoughts and ideas. The particular thought of creativity takes me to places and energizes me to think ahead, something which is never discovered or overlooked. Holding the medium of creativity (pen), I pacify my state of mind to understand what I am experiencing now. Like the one, facing a giant stubborn rock or a hopeful ocean, I feel like it is overcoming me or I am being lured into this vast and complicated universe. To understand and acquaint with these whirlpools of thoughts ruling me right now, I again take this medium of expression into my hand and warm up myself for the coming mental exercise. With a slight smile on my face, I venture out to enjoy a tete-a-tete with creativity.

Saturday, June 19, 2010

सपने!




1. संजोये सपने
लगते है अपने
आँख खुले
धुंधला जाए सपने!

2. सपनो का संसार कितना भाता है
पल भर में सरहद पार पहुँचा आता है
ना कोई टिकट, ना कोई पूछ-ताछ
पँख लगा दुनिया घुमाता है!

3. मेरे सपनो के रंग खो रहे है
शायद, काजल की कोर के साथ बह निकले
कल तक तो आँखों में तैर रहे थे
आज आस-पास, कही बिखरे पड़े हो!

4. सपनो का गट्ठर कितना भारी है
मेरी सारी ज़िन्दगी इसको उठाने में ही निकल जायेगी!

5. सुना है, सपने पूरे नहीं होते
बुलबुले के जैसे, आकार ले कर फूट जाते है
मैंने, अपने सपनो को हथेली में उठा रखा है
इस बार, न फूटने दूँगी!

Friday, June 18, 2010

रंग!




1. भावो के अनोखे रंग
कर दे मुझे दंग
जाए सब संग-संग
दृश्य बड़ा विहंग!

2. रंगों की शीशीया मैंने
पानी में उलट डाली
कुछ यूँ मिल गए सब
पहचानो, कौन से तुम्हारे रंग है?

3. रंग ही जीवन है
या जीवन के रंग है
हर पल, कुछ नया आकार उभर कर आता है!

4. लो, पकड़ लो!
रंगों के धागे
बाँध लो मुझसे इनको
देखा!
हम दोनों लाल-पीले हो गए!

5. रंग किसके है?
मेरे या तुम्हारे?
एक उजली या काली लकीर खीच दो
सारा फर्क मिट जायेगा!

Tuesday, June 1, 2010

The Home!




“Home remains a home until the desires and dreams of children learn to fly faster and harder than their strengths. After a while, a new home comes into existence and starts breathing slowly.” Parvati heard herself saying.

Yes, she was trying to find her home in the lost pages of the old family album.

Tuesday, May 18, 2010

Ret ka Gharounda (रेत का घरौंदा!)




बनाती हर बार
डाल अपना सार
ठहरता क्यूँ नहीं एक बार
यह मेरा रेतीला घरौंदा?

रेत की चमक पास बुलाती है
कुछ देर ठहर फिर फिसल ही जाती है
जैसे मेरे अरमान
जो पानी के बुलबुले के जैसे
बनते-टूटते रहते है!

बुलबुलों के इस खेल में
ज़िन्दगी दाव पर लगी है
क्यूँ न, जाते-जाते
एक आकार बना पाऊ
चलो आज फिर, घरौंदा बना आऊ!




Ret ka Gharonda!

Banaati har baar
Daal apna saar
Thaharta kyun nahi ek baar
Yeh mera retila gharonda?

Ret ki chamak paas bulati hai
Kuch der thahar fir fisal hi jaati hai
Jaise mere armaan
Jo paani ke bulbule ke jaise
Bante-tutte rehte hai!

Bulbulo ke is khel mein
Zindagi daav par lagi hai
Kyun na, jaate-jaate
Ek aakaar bana paau
Chalo aaj fir, gharonda bana aau!


Monday, May 17, 2010

The Start - A 55 Words Fiction!




Name: Stranger
Venue: Bus stand
Duration: 6 months

That evening, you weren’t there. My heart melted, you remained absent for a week. I saw you again wearing your left arm in a sling. The bus came and we climbed in. I made my way to sit beside you.

“Hi, what happened?” I enquired!

You started laughing...

Saturday, May 15, 2010

Your Smell of Coffee! - A 55 Words Fiction!



Silently, I sat there with your memories. My throat needed something to swallow. I made the coffee, the way you liked - creamy and strong!

Something clicked me, when I was about to take a sip. A pinch of salt that you put into the cup. After your departure, I realized it smells like you!


Friday, May 14, 2010

You & Me - A 55 Words Fiction!



Accidentally I met you, opened the Pandora box, shared secrets and emotions now and then.

“I know you – a fool,” he said. My angry face turned red…!

Memory will fade one day, as I say. Time is a clay that will run out of our grips, making us a bigger fool, one day!

Monday, May 10, 2010

Maa Tum (माँ तुम)




नारी का पहला एहसास, माँ तुम
कोमलता की प्यास, माँ तुम
करुना की दास, माँ तुम
मेरी पहली और आखिरी आस, माँ तुम
मेरे अन्दर की आवाज़, माँ तुम
मेरे चेहरे की हसी, माँ तुम
मन का सुख, माँ तुम
चुटकी में भगाए दुःख, माँ तुम
अँधेरे का झिलमिला दीया, माँ तुम
कठिनाईओ का ज़हर घूंट भर लिया, माँ तुम
जीवन की सुबह की किरण, माँ तुम
मेरी शाम का विवरण, माँ तुम
रातों की मीठी नींद का सपना, माँ तुम
कौन लगे तुझ बिन मुझे अपना, माँ तुम
मेरा सच्चा गहना, माँ तुम

और क्या कहू, क्या हो तुम
मेरी शुरुआत भी तुम
और इसका अंत भी तुम!
है ना, माँ!




Maa Tum!

Naari ka pehla ehsas, maa tum
Komalta ki pyas, maa tum
Karuna ki daas, maa tum
Meri pehli aur aakhiri aas, maa tum
Mere andar ki awaz, maa tum
Mere chehre ki hasi, maa tum
Man ka sukh, maa tum
Chutki mein bhagaaye dukh, maa tum
Andhere ka jhilmila diya, maa tum
Kathinaio ka zehar ghunt bhar liya, maa tum
Jeevan ki subah ki kiran, maa tum
Meri sham ka vivran, maa tum
Raaton ki meethi neend ka sapna, maa tum
Kaun lage tujh bin apna, maa tum
Mera sachcha gehna, maa tum
Aur kya kahu, kya ho tum
Meri shuruhaat bhi tum
Aur iska ant bhi tum!
Hai na! maa!




please visit Blogadda for the contest and participate in it.

Tuesday, April 20, 2010

Usne kaha tha (उसने कहा था)



थकना मत
चलते रहना तुम
याद मेरी जो आये
पल भर को सोचना तुम!

उसने कहा था
रोना नहीं
आंसू ना बहाना तुम
याद मेरी जो आये
दो शब्द लिख देना तुम

उसने कहा था!
खोना नहीं
ग़ुम सुम ना रहना तुम
याद मेरी जो आये
हलके से मुस्कुराना तुम

उसने कहा था!



Usne kaha tha

Thakna mat
Chalte rehna tum
Yaad meri jo aaye
Pal bhar ko sochna tum

Usne kaha tha
Rona nahi
Aanso na bahana tum
Yaad meri jo aaye
Do shabd likh dena tum

Usne kaha tha
Khona nahi
Ghum sum na rehna tum
Yaad meri jo aaye
Halke se muskurana tum

Usne kaha tha!