"A bi-lingual platform to express free ideas, thoughts and opinions generated from an alert and thoughtful mind."
Showing posts with label India. Show all posts
Showing posts with label India. Show all posts

Monday, August 15, 2016

INDIA


I - Independent as we became
N - a Nation rises and grows strong
D - Diversified  & Democratic as we choose to stand
I - with Immense proud and valor act
A - and Attitude that defines righteous action aloud

Saturday, June 22, 2013

Massive Uttarakhand Floods


Tuesday, March 26, 2013

Holi Celebrations!


Here's wishing everyone a very happy and colorful holi..Spread happiness, love and laughter!!!

Saturday, December 29, 2012

RIP...the Unknown Girl


Today your spirit is free. Today you must be relieved. Today you must be watching. Today you must be thinking. Amanat, Nirbhaya, Damini…you can’t die, you are inside every woman…a part of us (women) has died today. RIP

Saturday, December 1, 2012

World AIDS Day


Monday, November 26, 2012

बाहर तब रात थी !




बाहर तब रात थी 
ऊँघती आँखों से हमने देखा था
सरसराते कानों से क्या कुछ ना सुना था 
कपकपाते गले पर तो ताला ही जड़ा था 
कलेजा हाथो में समेटे कितना सहा था 

बाहर तब रात थी 
समुन्दर  भी सकुचाया था अपने आप में सिमटता
आँसू  बहा रहा था 
कौंधती रौशनी के बवंडर 
इंसानी खून की होली का वक़्त आया था 

बाहर तब रात थी 
सूनी हर आँख थी
अपनों के साथ छूटे 
वारिस और चिराग बुझते 
असहाय, विवस  सब लुटते 

बाहर तब रात थी 
फैलती आग की लपटों के कोहरे 
मौत लायी थी तडके भी सवेरे
मानवता की पुकार 
चीख रही थी हर बार 

बाहर तब रात थी 
उजड़ी हर शाख थी
खून के छीटों से सनी 
गोलिया और धमाको से गूंजती 
कोसती, गुज़रती ना भूलने वाली 
मनहूस वही रात थी!


Tuesday, October 18, 2011

बदलता स्वरुप


धर्म ने इंसान बनाया
जब इंसानियत निभाई
रखवालों ने
उंगली उठाई
रत्ती भर
किसी को भी दया ना आई

Wednesday, September 14, 2011

हमारी हिंदी


हमारी हिंदी न्यारी है
सौत ‘अंग्रेजी’ के डंक से ग्रसित बेचारी है
राष्ट्रभाषा होते हुए भी
अपने ही घर में पराई है

गुज़र गए दिन जब
हिंदी महारानी थी
अंग्रेजी पड़ी उसके पाँव
हिंदी अभिमानी थी

बदला स्वरुप, बदली काय
हिंदी पर पड़ गई घनघोर काली छाया
अपने अस्तित्व को बचाती
हिंदी अपने ही आँगन सकुचाती है

हिंदी विकास चाहिए तो
मिलाना होगा हाथ
पैरो की बेडी नहीं
बनाओ हिंदी को सर का ताज

Friday, July 15, 2011

मुझे लड़ना है तुमसे !

Terrorism, Terrorist, Terrorism in India, Mumbai Attacks















मुझे लड़ना है तुमसे 
हाँ आज उलझना है तुमसे
कितनो की जाने ली है तुमने 
कितने ही घरो को उजाडा है तुमने

मौन खड़ी अब ना सहूंगी 
आगे बढ़ तुमसे लडूंगी!

जानती हूँ, तैयार नहीं मैं 
मानती हूँ, कमज़ोर नहीं मैं
ढृढ़ निश्चय के साथ 
निरंतर बढ़ूंगी
आँखें मिला सामना करुँगी 
यही खड़ी तुमसे लडूंगी!

तुम हो मौत के सौदागर 
क्या मिला खून-खराबा फैला कर 
क्या मिली शान्ति चिराग बुझा कर?
सवालो के दायरे में 
अब ना घुटूंगी
ज्यादती अब ना सहूंगी
आगे बढ़ तुमसे लडूंगी!

Terroris

Thursday, July 14, 2011

Terror Strikes Again!

Stop Terrorism!

Wednesday, October 6, 2010

औरत हूँ!




रोज़ सबेरे
चौके में
चूल्हे के पीछे
कहानी वही गढ़ती हूँ
औरत हूँ, बीज लिए फिरती हूँ!

बर्तन का शोर
धुंए की हल्की भोर
बनी मेरी आवाज़
लगे मधुर, बिना कोई साज़
औरत हूँ, ख़ामोशी को पढ़ती हूँ!

पति का सम्मान
बच्चो की मुस्कान
घर की मर्यादा और मान
ध्यान सबका मैं रखती हूँ
औरत हूँ, भविष्य रचती हूँ!

खुली हवा में घुटती हूँ
बिना हथियार लडती हूँ
माटी से बनी
गूंगी गुडिया
औरत हूँ, रोज़ बनती और टूटती हूँ!


Thursday, September 30, 2010

A Massage for Peace!

Secularism is my religion. I laugh with my people, observe their faiths and beliefs to inculcate good things in me to become a better person every day. I cry with their pain that touch me inside deep till my subconscious. Like everyone, I have questions to ask. Division, why? It is uninvited and unnecessary. We are different communities that further contribute to make a large family called ‘society.’

Like every family, we respect elders who guide us, children who follow us, women who bore and nurture us, friends who share our hearts and teachers who help us to understand the difference between good and bad.

Why discrimination? Why wars? Why you and me? We have greater issues to address than proving our rights on everything. The struggle of fulfilling everyday’s needs and making a niche comfortable life is the crust of everyone’s life. Is there any space to fight over a futile matter that is still persisting after the 60 years of independence?

Join hands and let’s not get involved too much in this prolonged issue that tomorrow becomes the primary reason for killing your human values. Be human!

Saturday, August 14, 2010

आज़ादी की वर्षगाँठ पर…!




सोने की चिड़िया कहलाती थी
खुद पर कितना इतराती थी
अपने मजबूत परो की उड़ान से
सारी दुनिया पल में नाप आती थी!

मेरी उड़ान की अद्भुत गति
कर गई कितनो के सयम की क्षति
यही से शुरू हुई मेरे विनाश की कहानी
कैद हुई, उजड़े पर
कैसे कहू इसे अपनी ही ज़बानी!

रोई माँ, करहाये बच्चे
आपत्ति भारी, हम कब तक सहते
हाथ बढे, कंधे मिले
कदम चले, यह फिर कभी ना रुके!

काट बेड़िया, मुझे आजाद कराया
मेरी भुझी हुई लौ को फिर से जगाया
धन्यवाद पिता का
जो उजड़ने नहीं दिया अपना सरमाया!

लिए ग़ुलामी की गहरी छाप
मैं देखने लगी सपने
जिसमे सजाया मैंने अपना आज
सवालो में बिधा मन
क्या लौटा लाऊँगी अपना खोया सम्मान?

सवालो के घेरे में
फँसा है मेरा अस्तित्व
समस्याएं अनगिनत
करती हूँ उम्मीद की नीयत!

मेरी सफलता की कुंजी ही
मेरे बच्चो के जीवन की पूंजी
बेहतर आज, सफल भविष्य
इससे ज्यादा नहीं है मेरी चाहत
खुशिया भरपूर
सुविधाए परिपूर्ण
और क्या चाहिए, एक माँ को उसके जनम दिवस पर...!


Thursday, August 12, 2010

स्वदेश!




प्यारा मुझे स्वदेश
कण-कण में जिसके एकता का सन्देश!
मानवता ही हमारा परिवेश
प्यार की डोर में ही बसते है महेश
पहने सबने अलग-अलग है वेश
ना रखते हम मन अपने द्वेष
कहने को ना बचा कुछ शेष
सबसे उपर है मेरा देश
पाया जहाँ मैंने जीवन का अमूल्य सन्देश!

Monday, July 5, 2010

BANDH!




B anning duties forcefully

A ggression planned carefully

N ews of loss and damages

D isturbing and helplessness

H as become the new meaning of bandh!

Monday, June 28, 2010

Honor Killing: The Killing of My Honor!




This is an English translation of my Hindi poem “ऑनर किलिंग: मेरे सम्मान का खून!”

I am the seed
It’s me, who is bearing, the responsibility to carry life
Beyond the passage of time
I am the one, taking care of eternity!

Whose life?
Humans who attacked me
For their phoney social image and respect
They awarded me death that death itself fears!

As a mother, I didn’t teach them this
As a sister, I didn’t tell them this
As a wife, I didn’t make them understand this
As a daughter, I didn’t ask them this

Then why?
Again and again, these vultures ate me up
Is my life not mine?
Why my dreams remain unfulfilled all the time?

I feel my throat choked up today
I feel burned with scars of constant humiliation today
I feel suffering and caged today
I am losing my breath today

To nurture the vessel
Of my family’s honor inside me
I gave up all my dreams, hopes and happiness
And it kills me every moment like a double headed serpent.

Whom should I trust?
Whom shall I call mine?
Coz’ my own have disgraced me
And took the very essence of my existence!

Forget Savitri! Stays no more Sita here!
Is this the development of humanity?
Hopes and smiles shattered
I will leave my lifeless body behind!

ऑनर किलिंग: मेरे सम्मान का खून!




मैं एक बीज हूँ!
मुझ पर ही हरियाली की ज़िम्मेदारी है
युग-युगांतर तक
मैं ही जीवन चला रही हूँ!

जीवन किसका?
उनका, जो मुझ पर ही वार करते है
अपनी झूठी शान और इज्ज़त के खातिर
मानवता के परे, मौत मुझे देते है!

मैंने माँ बन कर यह तो नहीं सिखाया
मैंने बहन बन कर यह तो नहीं बतलाया
मैंने पत्नी बन कर यह तो नहीं समझाया
मैंने बेटी बन कर यह तो नहीं जताया

आखिर क्यूँ?
बार-बार, यह भेडिये मुझे ही नोचे
क्या मेरा जीवन, मेरा अपना नहीं?
भला, मेरे सपने ही अधूरे क्यूँ?

घुट रही हूँ आज
जल रही हूँ आज
छटपटा रही हूँ आज
साँसे खो रही हूँ आज,

अपने अन्दर पल रहे
परिवार की इज्ज़त के घड़े को भर रही हूँ
जो मेरे सपने, उम्मीदे, और खुशीयाँ
को दो मुहँ वाले साँप की भाँति हर पल निगले जा रहा है!

किस पर करू भरोसा
किस से कहूँ अपनी बात
मेरे अपनों ने मुझे लुटा
मेरा अस्तित्व कर दिया झूठा

खो गई सावित्री, ना दिखेगी कोई सीता
क्या यही है? मानवता का विकास?
बुझ गयी सारी आस
छोड़ जाऊँगी अपनी कोरी लाश!

Monday, May 24, 2010

A Question!



Dear God,

Daddy loved you. Mama loved you. But, I don’t love you. Why should I?

You didn’t come when our plane crashed. You ignored our cries when we called you up. You didn’t hold our helpless hands when we needed you the most.

Why did you send me? I had just opened my eyes...!


Aadmi ki gandh (आदमी की गंध!)




हवाई जहाज गिरते ही
आवाज़ जोर की आई
आग की मार में झुलसे लोग
मिट गयी हस्तिया गहरी खाई!

आदमी की फैली गंध
शब्द बचे नहीं चंद
सारे तकनीकी विकास
धरे रह गए हाथ
छिन गयी आखिरी सांस

आदमी की गंध से धरती रो उठी
आसमान दहला गया
ऐसे में, भगवान तू कहाँ गया?




Aadmi ki gandh!

Hawai jahaaj girte hi
Aawaz zor ki aayi
Aag ki maar mein jhulse log
Mit gayi hastiya gehri khaayi!

Aadmi ki phaili gandh
Shabh bache nahi chand
Saare taknini vikas
Dhare reh gaye haath
Chhin gayi aakhiri saans

Aadmi ki gandh se dharti bhar gayi
Aasman dehla gaya
Aise mein, bhagwan tu kahan gaya?


Sunday, May 16, 2010

Are You Responsible? -- A 55 Words Fiction!




“You are irresponsible!”

Again and again, I hear these words!

I ask my parents, are you responsible?

I ask my teachers, are you responsible?

I ask my neighbors, are you responsible?

I ask politicians, are you responsible?

I ask our society, are you responsible?

I ask countrymen, are you responsible?

How can I be?…Responsible!